NFSA (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम ) के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने एक सरकारी दस्तावेज दिया है , जिसे राशन कार्ड कहते है . यह राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर और गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगो को सस्ती दाम पर या फ्री में खाद्यान्न देने के लिए सरकार द्वारा जारी किया गया है। NFSA का मुख्या उद्देश्य राज्य के प्रत्येक नागरिक को उसकी जरूरत के अनुसार खाद्य सामग्री प्रदान करना है , जिससे भूखमरी जैसी समस्याओं का समाधान हो सके।
NFSA से मिलने वाली सुविधाएं
NFSA के तहत राशन कार्ड धारकों को निम्नलिखित सुविधाएं दी जाती हैं :-
- गेहूं, चावल और अन्य अनाज: राशन कार्ड धारक सरकार द्वारा पास की गयी दुकानों अथवा राशन कोटा से सस्ती दरों पर अथवा निशुल्क गेहूं, चावल और अन्य अनाज प्राप्त कर सकते हैं। अंत्योदय अन्न योजना (AAY) कार्ड धारकों को गेहूं ₹2 प्रति किलो और चावल ₹3 प्रति किलो की दाम से दिया जाता है। गरीबी रेखा से नीचे (BPL) कार्ड धारकों को भी कम दामो पर खाद्यान्न मिलता है। फिलहाल उत्तर प्रदेश में अधिकांश जगहों पर खाद्यान्न निशुल्क दिया जा रहा है।
- खाद्य सुरक्षा: NFSA का मुख्य उद्देश्य गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को अच्छे खाद्य अनाज व पदार्थ दी जाये , सुरक्षा प्रदान हो , जिससे राज्य के गरीब लोगो को भूखमरी का सामना न करना पड़े।
Ration card के प्रकार
उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन प्रकार के राशन कार्ड गरीबी स्तर पर जारी करती है:-
- अंत्योदय अन्न योजना कार्ड (AAY Card ) : यह राशन कार्ड सबसे गरीब परिवारों को दिया जाता है। इसके तहत लाभार्थी को सबसे कम कीमत पर या फ्री में अनाज व अन्य खाद्य सामग्री दिया जाता है।
- गरीबी रेखा से नीचे कार्ड (BPL Card) : BPL कार्ड उन परिवारों के लोगो को प्रदान किया जाता है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। BPL कार्ड धारक को भी सरकारी दुकानों से रियायती दरों पर या निशुल्क अनाज व खाद्य सामग्री दिया जाता है।
- गरीबी रेखा से ऊपर कार्ड (APL Card ) : APL कार्ड गरीबी रेखा से ऊपर के परिवारों के लिए होता हैं, लेकिन फिर भी आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को सरकारी सहायता की आवश्यकता होती है। जरुरत के हिसाब से सरकार के निर्देशानुसार APL कार्ड धारकों को भी राशन BPL और AAY कार्ड धारकों की तुलना में अधिक दर पर दिया जाता है ।
Ration Card बनाने के लिए कैसे आवेदन करें ?
राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया को उत्तर प्रदेश ने अब ऑनलाइन कर दी गई है, जिससे जरुरतमंद आसानी से RATION CARD के लिए आवेदन कर सके . आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा :
STEP 1 : सबसे आपको NFSA की अधिकारित वेबसाइड https://nfsa.gov.in/ पर जाना होगा . वहा आप्शन में “SIGN IN / REGISTER “ पर ARROW को ले जाना है और “ PUBLIC LOGIN” पर क्लिक कर देना है।
STEP 2 : अब आपके सामने नया पेज खुलकर आ जायेगा , हालाकि लॉग इन के लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा , इसीलिए “ NEW USER, SIGN UP “ पर क्लिक करेंगे।
STEP 3 : अब आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जायेगा जिसे सही सही भरकर SUBMIT कर देना , आगे आधार वेरिफिकेशन के लिए मोबाइल पर OPT आयेगा , उसे भरकर कंफ़र्म कर देना . आपको ID और PASSWORD मिल जायेगा जायेगा।
STEP 4 : फिर से आपको PUBLIC LOGIN वाले पेज पर आ जाना है , और वह “ SIGN IN WITH ADHAR OTP “ ऑप्शन्स से लॉग इन हो जाना है।
STEP 5 : अब एक नया पेज खुलकर आ जायेगा , जिसमे पहले “ NEW RATION CARD APPLY” विकल्प पर क्लिक करना है , उसके बाद STATE चुनने का आप्शन आयेगा , जिसे SELECT कर लेना है।
STEP 6 : “सबमिट” करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जायेगा , जिसके सभी भाग को सावधानी पूर्वक भर लेना है , फोटो और जरुरी दस्तावेज को भी अपलोड करके , FINEL SUBMIT कर देना है।
अब आपको एक एप्लीकेशन नंबर मिल जायेगा , जिसकी सहायता से आप अपने आवेदन की स्थिति को देख सकते है , अतः इसे संभाल कर कही नोट करके रख ले .
राशन कार्ड आवेदन के लिए दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
RATION CARD आवेदन के लिए पात्रता:
NFSA के तहत राशन कार्ड के लिए आवेदन की कुछ विशेष पात्रताएं होती हैं। राशन कार्ड के लिए आवेदन करने से पहले यह सुनुश्चित कर ले कि आवेदक इसके लिए योग्य है। सामान्यत: निम्नलिखित लोग राशन कार्ड के पात्र माने जाते हैं:
- प्रदेश का नागरिक हो
- गरीबी अथवा गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाला परिवार
- ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि रहित मजदूर
- शहरी क्षेत्रों में असंगठित क्षेत्र के श्रमिक
- ऐसे परिवार जिनकी आय सरकारी मानकों के अनुसार कम हो
- विधवा, विकलांग और बुजुर्ग नागरिक
निष्कर्ष:
NFSA के तहत, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राशन कार्ड योजना गरीब और वंचित वर्गों के लिए एक बहुत वरदान स्वरुप है। इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद को आवश्यक खाद्यान्न सस्ती दरों पर दिए जाते हैं, जिससे उनके जीवन में खुशहाली, स्थिरता और सुरक्षा बनी रहती है। ऑनलाइन प्रक्रिया ने इस योजना को और भी आसान और प्रभावी बना दिया है, जिससे कोई भी आवेदन कर सकता है और सेवा का लाभ उठा सकता है।